ओडिया कवि प्रतिभा सत्पथी को मिलेगा गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार
संबलपुर (ओडिशा), गुरुवार, 02 जनवरी 2025। प्रसिद्ध ओडिया कवि प्रतिभा सत्पथी को पांच जनवरी को संबलपुर विश्वविद्यालय द्वारा 2023 के लिए गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार संबलपुर विश्वविद्यालय के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सत्पथी 1960 के दशक में ‘शेष जन’ से प्रसिद्ध हुईं थी। उनकी ओडिया रचनाओं का कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
प्रसिद्ध ओडिया कवि गंगाधर मेहर के नाम पर यह पुरस्कार विश्वविद्यालय द्वारा 1989 में स्थापित किया गया था और हर वर्ष इसके स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है। संबलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नृपराज साहू ने बताया कि पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र, शॉल और 1,00,000 रुपये की नकद राशि दी जाती है। इससे पहले गुलजार, अली सरदार जाफरी, केदारनाथ सिंह, अय्यप्पा पणिक्कर, शक्ति चट्टोपाध्याय, के सच्चिदानंदन, दिलीप चित्रे और जयंत महापात्रा सहित प्रमुख हस्तियों को कविता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए गंगाधर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
