अजय कुमार भल्ला ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
इंफाल, शुक्रवार, 03 जनवरी 2025। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को यहां राजभवन में एक समारोह के दौरान मणिपुर के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार ने भल्ला को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। भल्ला ने मणिपुर राइफल्स के जवानों द्वारा दी गई सलामी गारद का निरीक्षण किया। सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह सचिव रहने वाले भल्ला ने पिछले वर्ष अगस्त में अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था। वह असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले महीने भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब तक मणिपुर का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। बृहस्पतिवार को इंफाल पहुंचे भल्ला का मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राजभवन में स्वागत किया।
Similar Post
-
केजरीवाल ने ई20 और शुद्ध पेट्रोल के बीच विकल्प की मांग की; प्रधानमंत्री आवास मार्च का ऐलान
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
कुलगाम आतंकवादी हमला: उमर ने मारे गए मजदूरों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का किया एलान
श्रीनगर, शनिवार, 01 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर ...
-
भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश
लखनऊ, शनिवार, 01 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिले ...
