चुनाव के बाद पानी के ग़लत बिल माफ़ करेंगे : केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 04 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, उनके सारे बिल माफ किए जाएंगे। केजरीवाल ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार पिछले 10 साल से लोगों को मुफ्त पानी उपलब्ध करा रही है। हर महीने 20-20 हजार लीटर पानी हर परिवार को मुफ्त दिए जाते हैं। दिल्ली में लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के बिल जीरो आते हैं लेकिन मुझे जेल भेज कर पीछे से पता नहीं क्या किया कि लोगों के हर महीने हजारों- लाखों रुपए के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि हमारे दिल्ली के लोग किसी भी बात से दुखी और परेशान हो हम ये बर्दाश्त नहीं कर सकते। कई मंचों से ऐलान किया है लेकिन आज सार्वजनिक और औपचारिक रूप से ऐलान करता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत आए हैं, उनके हजारों लाखों रुपए के बिल गलत हैं तो उन लोगों को अपने पानी के बिल भरने की जरूरत नहीं है। आप की सरकार बनेगी। चुनाव के बाद हम उनके गलत बिल माफ कर देंगे। यह मेरा सब लोगों से वादा है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
