मणिपुर के राज्यपाल ने राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
इंफाल, शनिवार, 04 जनवरी 2025। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शनिवार को पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करके राज्य में व्यापक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया, ‘‘मणिपुर के राज्यपाल ने आज इंफाल के राजभवन में एक सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की।’’ राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के साथ राज्यपाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।’’
राज्यपाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया और सेना और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों से राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया। इसमें कहा गया है कि मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, डीजीपी राजीव सिंह, आईजीएआर (दक्षिण) मेजर जनरल रावरूप सिंह और सीआरपीएफ और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा बैठक में शामिल हुए।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
