पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया, अधिकतर इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी
चंडीगढ़, शनिवार, 04 जनवरी 2025। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और अमृतसर, लुधियाना और अंबाला समेत कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है और शनिवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, हिसार और करनाल समेत कई जगहों पर दृश्यता शून्य हो गई। चंडीगढ़ में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस बीच, दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही। हरियाणा में, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुग्राम और भिवानी में छह-छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जींद में 6.6 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के संगरूर और बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड रही, दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.1 डिग्री और 5.2 डिग्री रहा। अमृतसर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमशः 7.3 डिग्री और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और मोहाली में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.4 डिग्री और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए परिचालन तालमेल पर जोर दिया
श्री विजय पुरम, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल द ...
-
तेलंगाना आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
हैदराबाद, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन न ...
-
भारत-अफ्रीका साझेदारी अशांत विश्व में स्थिरता का संदेश देगी: जयशंकर
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृ ...
