भगदड़ में मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन पुलिस के समक्ष पेश हुए
हैदराबाद, रविवार, 05 जनवरी 2025। ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत के मामले में तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन रविवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए। मामले में आरोपी नंबर 11 के रूप में सूचीबद्ध अर्जुन को तीन जनवरी को शहर की एक अदालत ने नियमित जमानत दी थी। अदालत के निर्देशों के अनुसार अभिनेता को दो महीने की अवधि के लिए या आरोपपत्र दायर होने तक हर रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच जांच अधिकारी के सामने पेश होना है। इसके अलावा अदालत ने अल्लू अर्जुन को अदालत को सूचना दिए बिना अपना आवासीय पता न बदलने का निर्देश दिया और बिना अनुमति के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी। ये शर्तें तब तक लागू रहेंगी जब तक मामले में कोई फैसला नहीं आ जाता।
चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों के बीच होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी और उसी में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
