दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया : पुलिस
नई दिल्ली, सोमवार, 06 जनवरी 2025। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेज दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश के इन नागरिकों को पुलिस द्वारा चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ा गया। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि जनवरी में वापस भेजे गए नौ बांग्लादेशी नागरिकों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें जामा मस्जिद और नबी करीम इलाकों में सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ा गया था।
पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘इनमें मोहम्मद इमान हुसैन शामिल है, जिसने एक एजेंट को पैसे देकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था, तथा मोहम्मद शर्मिन परवेज भी, जिसका वीजा अक्टूबर 2024 में समाप्त हो गया था। अन्य लोग वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रुके रहे और भारतीय पहचान दस्तावेज हासिल करने का प्रयास कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने जनवरी के पहले सप्ताह में 14 अवैध अप्रवासियों को निर्वासित किया, जबकि पिछले साल पांच को निर्वासित किया गया था। ’’ वर्ष 2024 में एक ईरानी और चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत पांच विदेशी नागरिकों को केंद्रीय जिला पुलिस द्वारा निर्वासित किया गया। इन सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनके निर्वासन आदेश जारी कर दिए थे।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
