भारत ने की अफगानिस्तान में पाकिस्तानी वायुसेना की बमबारी की निंदा
नई दिल्ली, सोमवार, 06 जनवरी 2025। भारत ने पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से अफगानिस्तान के अंदर बमबारी करके अफगान नागरिकों को निशाना बनाये जाने की निंदा की है और कहा है कि अपनी गलतियों के लिए पड़ोसियों को दोषी ठहराना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, ''हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर गौर किया है, जिसमें कई जानें चली गई हैं। हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। हमने इस संबंध में एक अफगान प्रवक्ता की प्रतिक्रिया पर भी गौर किया है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
