‘इमरजेंसी’ का नया ट्रेलर लांच
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स निर्मित, ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। कंगना रनौत ने कहा, “यह कहानी केवल एक विवादास्पद नेता के बारे में नहीं है; यह आज भी प्रासंगिक विषयों में गहराई से जाती है”।
फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है। इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण,श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, महिमा चौधरी पुपुल जयकर , विशाक नायर संजय गांधी, और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
