कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोतरी, श्रीनगर में धूप निकलने से ठंड से मिली राहत
श्रीनगर, मंगलवार, 07 जनवरी 2025। कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है और श्रीनगर में तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे था। श्रीनगर में सुबह तेज धूप निकली, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह आंकड़ा शून्य से 4.5 डिग्री नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।
घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में पारा शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कश्मीर इस समय भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में है जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी घट जाता है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की अवधि 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगी।
Similar Post
-
नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए परिचालन तालमेल पर जोर दिया
श्री विजय पुरम, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल द ...
-
तेलंगाना आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
हैदराबाद, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन न ...
-
भारत-अफ्रीका साझेदारी अशांत विश्व में स्थिरता का संदेश देगी: जयशंकर
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृ ...
