पंजाब, हरियाणा में कई स्थानों पर घना कोहरा, ठंड से राहत नहीं
चंडीगढ़, बुधवार, 08 जनवरी 2025। पंजाब और हरियाणा में बुधवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा तथा दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना और पटियाला में दृश्यता क्रमशः केवल 20 मीटर और 10 मीटर थी। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता 80 मीटर थी। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में संगरूर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री और पटियाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री और गुरदासपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार में रात में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 9.3 डिग्री, करनाल में 7.5 डिग्री, नारनौल में 5.0 डिग्री, रोहतक में 7.7 डिग्री, भिवानी में 5.0 डिग्री और सिरसा में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
