सोनू सूद का ऐलान, पहले दिन मात्र 99 रुपए में मिलेगी फिल्म ‘फेतह’ की टिकट
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की आने वाली फिल्म फतेह के पहले दिन के टिकट की कीमत मात्र 99 रुपए रखी गई है। सोनू सूद ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म फतेह के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ़ 99 रुपए होगी। सोनू सूद ने कहा, 2020 में, जब हम कोविड की चपेट में आए, तो मदद के लिए मेरे पास आने वाले कई लोग साइबर क्राइम के शिकार थे। वे धोखाधड़ी से जूझ रहे थे, और उनके खातों से पैसे निकल गए थे। यह मेरे दिल को छू गया, और मैं आम आदमी की कहानी बताना चाहता था।
सोनू सूद ने कहा कि फतेह आम आदमी के लिए बनाई गई फ़िल्म है, और मैं चाहता था कि यह पूरे भारत में सबसे सुलभ तरीके से सभी तक पहुंचे। इसलिए हमने पहले दिन के लिए टिकटों की कीमत सिर्फ़ 99 रुपए रखने का फ़ैसला किया है। इसके अलावा, मैं लोगों को वापस देने के अपने तरीके के रूप में फ़िल्म से होने वाला पूरा मुनाफ़ा दान में दूंगा। सोनू सूद निर्देशित और लिखित फतेह, हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद, ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल और अजय धामा सह-निर्मित, ‘फतेह’ साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है।इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
