राज्य सरकार ने नियुक्त किए जिलों के प्रभारी मंत्री
जयपुर, गुरुवार, 09 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्रीभजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर विभिन्न जिलोंके प्रभारी मंत्री नियुक्त किये हैं| उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी अजमेर व ब्यावर एवं उपमुख्मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा व राजसमन्द के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं | वहीं केबिनेट मंत्री श्री किरोड़ी लाल अलवर व खैरथल-तिजारा, श्री गजेन्द्र सिंह बीकानेर व जैसलमेर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ दौसा, श्री मदन दिलावर जोधपुर व फलौदी, श्री कन्हैयालाल नागौर व डीडवाना-कुचामन, श्री जोगाराम पटेल जयपुर, श्री सुरेश सिंह रावत भरतपुर व डीग, श्री अविनाश गहलोत चुरू व झुन्झुनू, श्री सुमित गोदारा श्री गंगानगर व हनुमानगढ़, श्री जोराराम कुमावत बाड़मेर व बालोतरा, श्री बाबूलाल खराड़ी बांसवाडा व डूंगरपुर इनके साथ ही श्री हेमन्त मीणा उदयपुर व सलुम्बर के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं |
राज्यमन्त्री श्री संजय शर्मा सीकर, श्री गौतम कुमार कोटा व सवाई माधोपुर, श्री झाबर सिंह खर्रा पाली, श्री हीरालाल नागर टोंक व बूंदी,श्री ओटा राम देवासी झालावाड़ व बारां, डॉ. मंजू बाघमार प्रतापगढ़ व चित्तोड़गढ़, श्री विजय सिंह कोटपूतली-बहरोड़, श्री के. के. बिश्नोई सिरोही व जालोर एवं श्री जवाहर सिंह बेढम करौली व धोलपुर के प्रभारी मंत्री रहेंगे|
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
