रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में इस दिन होगी रिलीज
गीक पिक्चर्स इंडिया की फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा, 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गीक पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की है कि यह फिल्म 24 जनवरी पूरे भारत में रिलीज होगी।रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा धमाकेदार अंदाज में वापस आ रही है! इस बार इसे 4के रेमास्टर और बेहतर ऑडियो के साथ पेश किया जाएगा। पहली बार दर्शक इस शानदार कहानी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देख पायेगे,साथ ही इसका ओरिजिनल अंग्रेजी वर्जन भी रहेगा। रिलीज से पहले, गीक पिक्चर्स इंडिया 10 जनवरी को इसका ट्रेलर लॉन्च करने वाली है।
गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने कहा, रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, ये एक विरासत है जो पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को प्रेरित करती आई है।हमें गर्व है कि हम इस सबसे पसंदीदा महाकाव्य को फैंस और नई ऑडियंस तक पहुंचा रहे हैं। हमने इंडस्ट्री के बेस्ट लोगों के साथ काम किया है और इसे कई भाषाओं में पेश कर रहे हैं, ताकि ये टाइमलेस कहानी इंडिया के हर कोने तक पहुंचे और दिलों को छू सके। ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये हमारी संस्कृति का जश्न है, जो पीढ़ियों को जोड़ता है। इस फिल्म को पूरे भारत में गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
