तेलंगाना सड़क दुर्घटना में चार की मौत
सूर्यापेट, शुक्रवार, 10 जनवरी 2025। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के इलापुरम में सूर्यापेट-खम्मम राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक निजी ट्रैवल बस के एक खड़ी लॉरी से टकरा जाने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना तड़के तब हुई जब बस ओडिशा से हैदराबाद जा रही थी। तभी एक बस एक खड़ी लॉरी से टकरा गयी। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। मृतक मजदूर बताये गये है और ओडिशा के रहने वाले थे। घायलों को इलाज के लिए पास के एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
