ओडिशा में एसीएसआईएल ने गन्ने का मूल्य 420 रुपये बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति टन किया
ओडिशा में ‘अस्का कोऑपरेटिव शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसीएसआईएल)’ की प्रबंध समिति ने इस साल गन्ने का मूल्य 420 रुपये बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति टन कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीएसआईएल के प्रबंध निदेशक सुशांत कुमार पांडा ने बताया कि इस बार मिल 10 किलोमीटर से अधिक दूरी के मामले में गन्ने के परिवहन का खर्च भी वहन करेगी। उन्होंने बताया, ‘मिल की वित्तीय स्थिति और गन्ना खेती में लागत कारक सहित सभी पहलुओं पर विचार करते हुए, प्रबंध समिति ने प्रशासन के परामर्श से गन्ने की कीमत 3,500 रुपये प्रति टन तय की है।’ इससे पहले गंजम जिला गन्ना उत्पादक संघ ने मांग की थी कि गन्ने की कीमत 4,500 रुपये प्रति टन तय की जाए। संघ ने कहा था कि अगर मिल अधिकारी उनकी मांग पर विचार नहीं करते हैं तो वे गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
