प.बंगाल: मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगासागर में डुबकी लगाई
कोलकाता, मंगलवार, 14 जनवरी 2025। मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम स्थल गंगासागर में मंगलवार को लाखों तीर्थयात्रियों ने डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और कपिल मुनि के आश्रम में पूजा-अर्चना की। शाही स्नान का शुभ समय कल शाम छह बजकर 58 मिनट पर शुरू हुआ और यह 24 घंटे तक जारी रहेगा।
एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फसल उत्सव की शुरुआत के अवसर पर मनाए जाने वाले इस वार्षिक अनुष्ठान के लिए कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर सागर द्वीप पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बीच, रविवार को सागर द्वीप पर उत्तर प्रदेश के एक बुजुर्ग व्यक्ति की हृदयाघात से मौत हो गई। इस वर्ष गंगासागर मेला उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुम्भ के साथ-साथ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुम्भ मेले की तर्ज पर इस अवधि में द्वीप पर आयोजित होने वाले गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
