आप सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करने के लिए भाजपा की आलोचना की
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और पार्टी के भीतर आंतरिक कलह का आरोप लगाया। सिंह ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर भी कटाक्ष किया और दावा किया कि उन पर शीर्ष पद के लिए विचार किए जाने की अटकलों को नकारने का दबाव था। सिंह ने यहां एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के लिए अपने ‘विजन’ पर बहस के लिए रमेश बिधूड़ी को खुली चुनौती दिए जाने के बाद, हमें सूत्रों से पता चला कि भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में उनके नाम पर विचार किया जा रहा था। बिधूड़ी एक मजबूत दावेदार हैं और उनमें मुख्यमंत्री बनने के गुण हैं। लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा नेताओं में आपस में ही लड़ाई शुरू हो गई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब बिधूड़ी कह रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हैं। तो फिर कौन है? भाजपा बिना दूल्हे के अपनी ‘बारात’ कहां ले जा रही है? यह खतरनाक है। चुनाव खत्म हो जाएंगे और दिल्ली वालों को तब भी पता नहीं चलेगा कि भाजपा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है।’’ आप की स्थिति को दोहराते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हमारे लिए, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं और दिल्ली के लिए उनका ‘विजन’ खुद बोलता है।’’ भाजपा ने अब तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, हालांकि इसके नेताओं ने पहले कहा था कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व के तहत चुनाव लड़ेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है, जिसमें आप को अपने शासन का भरोसा है, जबकि भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रीय राजधानी में पैठ बनाना है।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
