भाजपा ने फिर पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया : आप
नई दिल्ली, बुधवार, 15 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर पूर्वांचल समाज के लोगों को गाली देकर अपमानित किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि भाजपा ने पूर्वांचलियों को गाली देने, धमकाने और रोहिंग्या कहकर अपमानित करने का अभियान चला रखा है। हमने देखा कि देश की संसद में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश बिहार के लोगों को रोहिंग्या और बंगलादेशी कहा। उत्तर प्रदेश, बिहार के लोगों को गाली देने का भाजपा का पुराना इतिहास है। दिल्ली में छठ घाट बनाने के लिए हमें संघर्ष करने पड़ते थे। अब सारी सीमाएं पार करते हुए भाजपा के प्रवक्ता ने पूरे देश के सामने राष्ट्रीय चैनल पर 'आप' के विधायक ऋतुराज झा को गाली दी।
सिंह ने कहा, 'ऋतुराज झा मैथिली ब्राह्मण समाज से आते हैं। मैथिली भाषा का एक अलग स्थान है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वांचल के लोग अपने परिश्रम से दिल्ली को बनाते हैं और भाजपा के नेता इन्हीं लोगों को गाली दे रहे हैं। मैं भाजपा नेता मनोज तिवारी से पूछता हूं कि मैथिली-ब्राह्मण समाज के एक निर्वाचित विधायक को गाली दी गई है और वो कहां छिपे हैं? मनोज तिवारी इस पर कुछ क्यों नहीं बोलते? अब उनके मन में पूर्वांचल का सम्मान कहां गया?
उन्होंने कहा कि भाजपा में जितने उप्र, बिहार, पूर्वांचल के नेता हैं यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है। कम से कम वो इतने बड़े अपमान के विरोध में एक शब्द तो बोलें। अपने मुंह से थोड़ी तो आवाज निकालें। यह बात ठीक नहीं है। हम लोग यहां आकर मेहनत करते हैं। क्या हम लोग अपना खून-पसीना बहाकर दिल्ली और देश के बड़े-बड़े शहरों को इसलिए बनाते हैं कि भाजपा के नेता हमें गाली दें? इस अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी गुरुवार को पूरी दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। वहीं, श्री झा ने कहा, 'भाजपा के सबसे बड़े प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय चैनल पर मुझे गंदी-गंदी गालियां दीं क्योंकि मैं पूर्वांचल से आता हूं। भाजपा का यह रोज का काम हो गया है। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष हमें कभी रोहिंग्या तो कभी बंगलादेशी कहते हैं। इन लोगों ने शाहदरा में सिर्फ पूर्वांचल के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काटने का काम किया।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
