असम में तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 जनवरी 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि असम के कछार जिले में अलग-अलग अभियान में पांच संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया और तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि एक अभियान सिलचर बाईपास पर और दूसरा सोनाई में चलाया गया। शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मादक पदार्थ विरोधी अभियान को आगे बढ़ाते हुए कछार पुलिस ने दो जगह कार्रवाई की।’’ उन्होंने बताया कि सिलचर बाईपास पर अभियान के दौरान 60 लाख रुपये मूल्य की 88 ग्राम हेरोइन बरामद की गई तथा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। सोनाई में दूसरे अभियान में तीन लोगों को पकड़ा गया और उनके पास से तीन करोड़ रुपये मूल्य की 9,000 याबा गोलियां बरामद की गईं। याबा गोलियां भारत में प्रतिबंधित हैं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
