पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में अगले सप्ताह प्रशासनिक समीक्षा बैठकें कर सकती हैं ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 18 जनवरी 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह तीन जिलों में प्रशासनिक समीक्षा बैठकें कर सकती हैं, जिनमें से पहली बैठक 20 जनवरी को मुर्शिदाबाद में होने की उम्मीद है । एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद बैठक के बाद ममता, मालदा और अलीपुरद्वार की यात्रा कर सकती हैं। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोमवार को मुख्यमंत्री के मुर्शिदाबाद जाने की उम्मीद है, जहां वह लालबाग नवाब बहादुर इंस्टीट्यूशन ग्राउंड में प्रशासनिक समीक्षा बैठक करेंगी।’’ उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उसी दिन मालदा जाकर 21 जनवरी को समीक्षा बैठक कर सकती हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘ममता 22 जनवरी को अलीपुरद्वार में प्रशासनिक समीक्षा बैठक कर सकती हैं और अगले दिन वह अलीपुरद्वार में सुभाषिनी चाय बागान में नेताजी की जयंती मनाएंगी।’’
Similar Post
-
रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, कहा: देवरस ने लिखा था इंदिरा को पत्र
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ...
-
भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय ...
-
सीबीआई ने 105 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 जगहों पर तलाशी ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
