ओडिशा: सीमेंट संयंत्र के परिसर में ढही लोहे की संरचना के मलबे से तीन मजदूरों के शव बरामद
भुवनेश्वर, शनिवार, 18 जनवरी 2025। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सीमेंट संयंत्र के परिसर में ढही लोहे की संरचना के मलबे से शनिवार को 36 घंटे के बचाव अभियान के बाद तीन लापता मजदूरों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुशांत राउत (58), रंजीत भोल (24) और दशरथ पात्रा (42) के रूप में हुई है, जिन्हें राजगांगपुर स्थित कैप्टिव पावर प्लांट में एक ठेकेदार ने काम पर रखा था।
पश्चिमी रेंज (राउरकेला) के पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कोल हॉपर (बड़ी मात्रा में कोयला भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक बड़ा लोहे का ढांचा) ढह जाने के बाद श्रमिक उसमें फंस गए थे। कंपनी ने पहले एक बयान में कहा था कि कोल हॉपर का संचालन डालमिया सीमेंट द्वारा नियुक्त एक तीसरे पक्ष के विक्रेता द्वारा किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के दिन 60 से अधिक श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। अग्निशमन विभाग, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और स्थानीय पुलिस दल के कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया।
Similar Post
-
रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, कहा: देवरस ने लिखा था इंदिरा को पत्र
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ...
-
भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय ...
-
सीबीआई ने 105 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 जगहों पर तलाशी ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
