जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मोर्टार का गोला बरामद
सांबा/जम्मू, रविवार, 19 जनवरी 2025। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को जंग लगा 82 मिमी का मोर्टार का गोला बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़ उप सेक्टर में सीमा चौकी कामौर क्षेत्र के पास बीएसएफ के गश्ती दल ने सुबह करीब 9:45 बजे मोर्टार का गोला देखा। क्षेत्र की तुरंत घेराबंदी कर ली गयी और विस्फोटक उपकरण को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया जा रहा है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
