असम पुलिस के प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सीआरपीएफ के महानिदेशक नियुक्त
नई दिल्ली, रविवार, 19 जनवरी 2025। असम के पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है। सिंह असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 18 जनवरी के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर, 2027 तक के लिए सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। 31 दिसंबर, 2024 को अनीश दयाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार बल के कार्यवाहक प्रमुख हैं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
