चेन्नई के श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को दान में दिए छह करोड़ रुपये
तिरुपति, सोमवार, 20 जनवरी 2025। चेन्नई के एक श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को छह करोड़ रुपये दान में दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु वर्धमान जैन ने श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल (एसवीबीसी) को पांच करोड़ रुपये और श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान में दिए। रविवार रात टीटीडी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तिरुमला मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में उन्होंने एसवीबीसी के लिए टीटीडी को पांच करोड़ रुपये और एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट के लिए एक करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट सौंपे।’’ एसवीबीसी टीटीडी का टेलीविजन चैनल है जो असंख्य भक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण करके हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करता है, जबकि एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट गायों की रक्षा और इसके आध्यात्मिक महत्व पर जोर देने पर केंद्रित है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
