अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में 1.33 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया
ईटानगर, सोमवार, 20 जनवरी 2025। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में लगभग 1.33 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधांशु धामा ने बताया कि कलाकटंग थाना क्षेत्र के बेचिल्लिंग गांव में छापेमारी के दौरान कुल 1,654.22 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि 10 किलोग्राम के 108 आयताकार पैकेट, 574.22 किलोग्राम वजन वाले 33 बोरे, गांजे को दबाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 50 टन वजनी ‘हाइड्रोलिक पिस्टन जैक’, लोहे का एक ट्रंक, लोहे का फ्रेम और वजन तोलने वाली मशीन जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि इन सामग्रियों का उपयोग गांजे को दबाकर उसे पैक करने और छिपाकर आसानी से उसकी ढुलाई करने के लिए किया जाता है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने एवं उन्हें पकड़ने के लिए जांच की जा रही है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
