राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी
जयपुर, बुधवार, 22 जनवरी 2025। राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी है और बीते चौबीस घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय कस्बे माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 5.8 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 6.8 डिग्री, सिरोही और फतेहपुर में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान पिलानी में 7.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7.8 डिग्री, सीकर और गंगानगर में 8.2 डिग्री व नागौर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और बीकानेर में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
Similar Post
-
टीवीके ने स्टालिन के वीडियो संबोधन की आलोचना की, मीसा हिरासत का सबूत मांगा
चेन्नई, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा ...
-
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख से अधिक लोग प्रभावित
पटना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से 43 लाख स ...
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
