कर्नाटक सरकार ने शुरू की राजीव गांधी पंचायत राज अध्येतावृत्ति योजना
बेंगलुरु, शनिवार, 25 जनवरी 2025। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को कहा कि राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने ‘‘राजीव गांधी पंचायत राज अध्येतावृत्ति’’ कार्यक्रम लागू किया है। प्रियांक खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पंचायत राज (अध्येतावृत्ति) प्रयोग देश में अपनी तरह का पहला प्रयोग है और इसकी घोषणा पिछले बजट में की गई थी। राज्य के पंचायत राज मंत्री प्रियांक खरगे ने अपने पोस्ट में लिखा,‘‘कल्याण कर्नाटक के पिछड़े क्षेत्र में स्थानीय शासन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्साही और प्रतिभाशाली युवा समुदाय को पंचायत राज व्यवस्था में काम करने का अवसर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले स्नातकों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। खरगे ने कहा, ‘‘अध्येतावृत्ति प्राप्त करने वालों को कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के सामाजिक, भौगोलिक, आर्थिक और प्रशासनिक संदर्भ को समझना होगा तथा जिला प्रशासन के साथ सक्रिय होना होगा।’’
कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने अध्येतावृत्ति प्राप्त करने वाले 44 प्रशिक्षुओं के साथ प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति बैठक में भाग लिया। खरगे ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि इन उत्साही लोगों ने कुछ ही महीनों में इतना अच्छा काम किया है। कांग्रेस नेता के अनुसार अध्येतावृत्ति प्राप्त करने वालों ने कल्याण कर्नाटक के गांवों में 39 जागरुकता केन्द्रों को पुनः शुरू किया है तथा 116 अनाथालयों को पुनः खोला है, जो उपेक्षा के कारण बंद कर दिए गए थे।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
