राम रहीम परोल पर रिहा
चंडीगढ़, मंगलवार, 28 जनवरी 2025। दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या को लेकर सजा भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा, सिरसा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को मंगलवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिनों के परोल पर रिहा किया गया। सूत्रों के अनुसार राम रहीम को सिरसा स्थित डेरे में ले जाया गया। वर्ष 2017 से यह 12वीं बार है जब राम रहीम को परोल/फरलो पर रिहा किया गया है और लगभग रिहाई किसी न किसी चुनाव के समय होती है। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, जिनके लिए मतदान 05 फरवरी को होना है।
पिछली बार हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को जेल से रिहा किया गया था और तब चुनाव आयोग ने शर्त लगाई थी कि वह हरियाणा में नहीं रह सकता और न ही चुनाव गतिविधियों में, सोशल मीडिया समेत, किसी तरह हिस्सा ले सकता है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने एक वीडियो संदेश में राम रहीम को परोल मिलने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि एक तरफ सिख कैदियों को एक घंटे का परोल नहीं मिलता, कई सिख कैदी सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद हैं, दष्कर्म के दोषी को बार-बार परोल पर रिहा किया जा रहा है। उधर, सिरसा डेरा वकील जतिंदर खुराना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परोल कानूनी अधिकार है और सिरसा डेरा प्रमुख को परोल पर रिहा किए जाने को राजनीति या चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए।
Similar Post
-
नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए परिचालन तालमेल पर जोर दिया
श्री विजय पुरम, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल द ...
-
तेलंगाना आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
हैदराबाद, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन न ...
-
भारत-अफ्रीका साझेदारी अशांत विश्व में स्थिरता का संदेश देगी: जयशंकर
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृ ...
