जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 335.62 करोड़ रुपये पर
जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आमदनी बढ़ने से 32.35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 335.62 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 253.57 करोड़ रुपये रहा था। देश की दूसरी सबसे बड़ी निजी बंदरगाह परिचालक कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,265.31 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,018.30 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने बताया कि उसका खर्च दिसंबर तिमाही में बढ़कर 989.40 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 711.25 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2.94 करोड़ टन माल ढुलाई की, जो पिछले साल की समान अवधि से पांच प्रतिशत ज्यादा है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
