दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जनवरी 2025। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
