फिरोजपुर में ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल
फिरोजपुर, शुक्रवार, 31 जनवरी 2025। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह गुरुहरसहाय- फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक एक पिकअप वाहन और सड़क के बीच खड़े ट्रक में टक्कर होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पिकअप ट्रक में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। पिकअप में सवार लोग वेटर बताए जा रहे हैं और एक शादी समारोह में जा रहे थे। तभी गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र के गोलू का मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रक सड़क के बीच में खड़ा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
