एक हफ्ते में 85 करोड़ पार हुई स्काई फोर्स
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म स्काईफोर्स ने अपने पहले सप्ताह के दौरान भारतीय बाजार में 86 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म स्काईफोर्स में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर, सारा अली खान और वीर पहाडिय़ा की अहम भूमिका है। ‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार और वीर पहाडिय़ा इंडियन एयरफोर्स के पायलट्स के किरदार में हैं। यह फिल्म स्क्वाड्रन लीडर देवय्या और भारतीय वायु सेना के अन्य सदस्यों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1965 भारत-पाक युद्ध दौरान लड़ाई लड़ी थी।
फिल्म स्काईफोर्स गणतंत्र दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को रिलीज हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म स्काईफोर्स ने सात दिनों भारतीय बाजार में 86 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। वीर पहाडिय़ा ने फिल्म स्काईफोर्स के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म स्काईफोर्स का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है,जबकि इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज़ के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
