बजट का हर आंकड़ा झूठा: अखिलेश
नई दिल्ली, शनिवार, 01 फ़रवरी 2025। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार सुरक्षित महाकुंभ नहीं करा सकती, उसके बजट का हर आंकड़ा झूठा है। यादव ने संसद परिसर में बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ''हमारे लिये बजट जरूरी नहीं, बल्कि महाकुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम बजट के आंकड़ों का क्या करेंगे, हमें कुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा चाहिये। वहां अब भी लोग अपनों की तस्वीर लेकर उनकी तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को श्रद्धालुओं की मौत के जो आंकड़े बताये जा रहे हैं, वे झूठे हैं। जिस सरकार को 17 घंटे लग गये यह बताने के लिये कि वहां भगदड़ हुई है, जानें गयी हैं। महाकुंभ में हजारों सीसीटीवी कैमरे हैं, ड्रोन हैं। क्या सरकार के पास लोगों के आंकड़े नहीं है।
समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि जो सरकार हिन्दुओं के सबसे बड़े महाकुंभ का समुचित आयोजन नहीं कर पा रही है वह दुनिया में क्या अर्थव्यवस्था को खड़ा कर पायेंगे। वह बात करते हैं, विकसित भारत की, क्या विकसित भारत की यही परिभाषा है कि आप लोगों को सुरक्षित स्नान भी न करा पायें। उन्होंने कहा, 'क्या विकसित भारत की यही परिभाषा है कि शंकराचार्य कह रहे हैं कि आपका मुख्यमंत्री झूठा है।
कुछ लोग खुलकर कह रहे हैं और जितने भी वहां साधु-संत और शंकराचार्य आये हैं, वे भी कह रहे हैं कि इससे बुरा महाकुंभ नहीं हो सकता था। वहां लोगों की लाशें पड़ी थीं, उस वक्त सरकार वहां फूल बरसा रही थी। क्या मरने वालों पर फूल डाले जा रहे थे या श्रद्धा के साथ आये थे, उन पर फूल बरसाये जा रहे थे। यादव ने कहा, 'यह सरकार झूठी है, जो एक महाकुंभ नहीं करा सकती, उसका हर आंकड़ा आज के बजट में झूठा है। जो मरने वालों का आंकड़ा न दे पाये, हम बजट के आंकड़ों का क्या करेंगे, वो मरने वालों का आंकड़ा नहीं दे पा रहे, खोये हुये लोगों का आंकड़ा नहीं दे रहे।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
