हैदराबाद में इमारत के तहखाने में आग लगी
हैदराबाद, रविवार, 02 फ़रवरी 2025। हैदराबाद के पुराने शहर में किशन बाग एक्स रोड पर रविवार तड़के एक इमारत के तहखाने में भीषण आग लग गयी। सूचना मिलने पर पुलिस, पांच दमकल गाड़ियां और किशन बाग पार्षद मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने इमारत से निवासियों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला जबकि दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। इमारत में आग से निकलने वाला घना धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया। बहादुरपुरा एमआईएम विधायक बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
