फिल्म कन्नप्पा से प्रभास का लुक रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कन्नप्पा से उनका लुक रिलीज हो गया है। फिल्म कन्नप्पा के निर्माताओं ने इस फिल्म से प्रभास का लुक रिलीज कर दिया है। फिल्म कन्नप्पा में प्रभास के किरदार का नाम रूद्र है। पोस्टर में प्रभास को एक साधु के वेश में दिखाया गया है, उनके उलझे हुए बाल बेतरतीब ढंग से लहरा रहे हैं, उनके माथे पर पवित्र चंदन लगा हुआ है और वे एक अर्धचंद्राकार छड़ी पकड़े हुए हैं, जो दिव्य शक्ति और आकाशीय ऊर्जा का संकेत देती है।
फिल्म कन्नप्पा मुकेश कुमार सिंह निर्देशित और एम. मोहन बाबू निर्मित है। हाल ही में निर्माताओं ने भगवान शिव की भूमिका में अक्षय कुमार का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया था। इस फिल्म से अक्षय तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर, कान फिल्म फेस्टिवल में विष्णु मांचू, मोहन बाबू और प्रभु देवा ने दिखाया था। फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू, मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और प्रभास ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म कन्नपा 25 अप्रैल 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।
Similar Post
-
आमिर खान की 'लगान' 18 जून तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी
अभिनेता आमिर खान की ऑस्कर के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म 'लगान' के ...
-
'गदर' के 25 साल पूरे होने पर सनी देओल ने जताई खुशी
फिल्म 'गदर' के 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनेता सनी देओल ने कहा, "हम सभी ...
-
भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में 'लगान' मील का पत्थर रही : ए.आर. रहमान
मुंबई, मंगलवार, 16 जून 2026। फिल्म 'लगान' का संगीत तैयार करते स ...
