आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
नई दिल्ली, बुधवार, 05 फ़रवरी 2025। दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक वीडियो में अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया। इस सिलसिले में जामिया नगर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सूत्र ने बताया, ‘वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच जारी है।’ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो गया था।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
