राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
राउरकेला (ओडिशा), बुधवार, 05 फ़रवरी 2025। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राउरकेला रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के तीनों डिब्बे पटरी से उतरकर मालगोदाम झुग्गी बस्ती में रेल की पटरी के पास स्थित लोगों के घरों के करीब चले गए। झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘जब डिब्बे हमारी कॉलोनी की ओर बढ़े तो हम अपने घरों से निकलकर बाहर चले गए।’’ दुर्घटना के कारण रेलवे फाटक-बसंती कॉलोनी मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
