पी सी ज्वेलर ने तीसरी तिमाही में 148 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया
देश की दिग्गज आभूषण कंपनी पी सी ज्वेलर लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 147.96 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 197.98 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। पी सी ज्वेलर लि. ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय कई गुना बढ़कर 683.44 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त की समान तिमाही में 43.48 करोड़ रुपये थी। पी सी ज्वेलर ने कहा कि त्योहारी और शादी के सीजन के कारण दिसंबर तिमाही के दौरान आभूषणों की मजबूत मांग रही। कंपनी ने कहा, ‘उपभोक्ताओं की संख्या और खरीदारी में वृद्धि के कारण कंपनी की वृद्धि में मजबूत गति देखी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए इसके वित्तीय आंकड़ों में भी यही बात परिलक्षित हुई है।’’
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
