दिल्ली चुनाव: शिवकुमार ने कहा कि उन्हें ‘एग्जिट पोल’ पर भरोसा नहीं
बेंगलुरु, गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई ‘एग्जिट पोल’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का अनुमान जताये जाने के बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इनमें विश्वास नहीं करते और मतदाताओं के फैसले का इंतजार करेंगे। बुधवार को जारी किये गए कई ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव के बाद सर्वेक्षण) के नतीजों में दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(आप) पर भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया है। वहीं, ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले कोई खास बढ़त नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं, दो ‘एग्जिट पोल’ में आप की जीत का अनुमान जताया गया है और कई सर्वेक्षणों में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला और भाजपा को बढ़त मिलता दिख रहा है। शिवकुमार ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं ‘एग्जिट पोल’ पर विश्वास नहीं करता। हमें मतदाताओं के फैसले का इंतजार करना चाहिए।’’
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
