अमेरिका से निर्वासित भारतीयों को हथकड़ी लगाना देश के लिए बड़े शर्म की बात: मान
चंडीगढ़, गुरुवार, 06 फ़रवरी 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी सैन्य विमान में भारत वापस भेजे गए निर्वासितों को हथकड़ी लगाना ‘‘देश के लिए बहुत शर्म की बात है।’’ मान ने हरियाणा सरकार की भी आलोचना की, क्योंकि वह राज्य के निर्वासितों को अमृतसर हवाई अड्डे से ‘‘पुलिस कैदी वैन’’ में उनके संबंधित गृहनगर ले जा रही थी। विभिन्न राज्यों से 104 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा, जो अवैध प्रवासियों के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई के तहत निर्वासित भारतीयों का पहला जत्था था। मान ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अमेरिका ने जो किया, उसके लिए हमें बेहद अफसोस है… हमारे देश के नागरिकों को हथकड़ी लगाकर और जंजीरों से जकड़कर वापस भेजना देश के लिए बहुत शर्म की बात है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके अमेरिका से निकाले गए भारतीयों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय मोदी जी (की पार्टी) के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार उन्हें पुलिस कैदी वैन में ले गई, जो उनके जख्मों पर नमक छिड़कने के बराबर है।’ अमेरिकी वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से कुछ दिन पहले हुई, जहां वे ट्रंप के साथ व्यापक वार्ता करेंगे।
Similar Post
-
नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिए परिचालन तालमेल पर जोर दिया
श्री विजय पुरम, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल द ...
-
तेलंगाना आरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
हैदराबाद, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन न ...
-
भारत-अफ्रीका साझेदारी अशांत विश्व में स्थिरता का संदेश देगी: जयशंकर
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृ ...
