सुखबीर बादल ने ‘आप’ के झूठ और धोखे को उजागर करने के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई दी
चंडीगढ़, शनिवार, 08 फ़रवरी 2025। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी (आप) के ‘‘झूठ और धोखे’’ को उजागर करने के लिए शनिवार को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली की सत्ता में 26 साल से अधिक समय बाद वापसी कर रही है और इसने राष्ट्रीय राजधानी से ‘आप’ को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की, जिससे देश में उसका प्रभाव और बढ़ गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और आज शनिवार सुबह से मतगणना जारी है।
बादल ने मतगणना के नवीनतम रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि ‘आप’ ने पंजाब को उसी तरह ‘‘नष्ट’’ कर दिया है जैसा उसने दिल्ली में किया है। बादल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं कि उसने ‘आप’ के झूठ और फरेब के जाल को उजागर कर दिया है। पंजाब में जनता को गुमराह करके उसने सरकार बनाई है।’’ शिरोमणि अकाली दल के नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मीडिया के साथ अपनी बातचीत का वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ दिल्ली की तरह पंजाब में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धन की हेराफेरी में लिप्त है। बादल ने कहा, ‘‘मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे दिल्ली वालों की तरह ही यहां से भी इनका सफाया कर दें।’’
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
