राज्यपाल बागडे ने महाकुंभ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई, पवित्र स्नान किया
जयपुर, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को परिजनों सहित महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राज्यपाल ने संगम स्नान के साथ ही कुंभ से जुड़ी भारतीय सनातन परंपरा को स्मरण करते हुए कहा कि महाकुंभ स्नान संस्कृति की जड़ों से जुड़ना है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान से शरीर ही नहीं आत्मा की भी शुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले विशाल जन का आत्मीय समागम स्थल है।
Similar Post
-
राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार ...
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
