कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल की वायदा कीमतों में गिरावट
हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बाद कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौलातेल खली की कीमत एक रुपये की गिरावट के साथ 2,687 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में बिनौलातेल खली के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,687 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 55,330 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में नरम रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: बिनौलातेल खली कीमतों पर असर पड़ा।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
