उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मिनीबस और ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
कानपुर (उप्र), बुधवार, 12 फ़रवरी 2025। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार सुबह एक मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज जाने वाली मिनी बस में 21 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ लोग महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु थे। बस बक्सर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गई। इलाहाबाद रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बचाया। घटनास्थल पर दो श्रद्धालुओं और चालक समेत तीन लोग मृत पाए गए।’’ मृतकों की पहचान मिनी बस चालक विवेक सिंह (27) और श्रद्धालु प्रेम कांत झा (55), दिगंबर झा (52) एवं विमल चंद्र झा (50) के रूप में हुई है। सभी नयी दिल्ली के निवासी थे। पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर धवल जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना में शामिल मिनी बस और ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
