शाहजहांपुर में ट्रक और टाटा मैजिक में भिड़ंत,चार मरे 16 घायल
शाहजहांपुर, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र में सवारियों से भरी टाटा मैजिक की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को फर्रुखाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है । क्षेत्राधिकारी जलालाबाद अमित चौरसिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बिचौला गांव के पास बुधवार रात ट्रक और टाटा मैजिक में आमने सामने की टक्कर हो गई।इस हादसे में दो महिलाओं श्यामवती (60) और शर्मीला (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए सभी घायलों को फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । चौरसिया ने बताया कि टाटा मैजिक में 20 लोग सवार थे सभी लोग सीतापुर से सवार होकर हरियाणा मजदूरी करने जा रहे थे। घायल 18 लोगो को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान लवकुश (30) और राम कुमारी (35) की मौत हो गई। घायलों में सीतापुर हरदोई और लखीमपुर जिले के रहने वाले है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
