सट्टेबाजी पोर्टल के खिलाफ धनशोधन के मामले में ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025। प्रवर्तन निदेशालय ने एक वेबसाइट के खिलाफ धन शोधन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह वेबसाइट 2023 के लोकसभा चुनाव परिणामों पर कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के अलावा आईपीएल क्रिकेट मैचों के अवैध प्रसारण में लिप्त थी। एजेंसी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि फेयरप्ले के प्रौद्यौगिकीय एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की देखरेख करने वाले चिराग शाह और चिंतन शाह को मुंबई में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया। केंद्रीय एजेंसी ने पहले कहा था कि फेयरप्ले ‘‘क्रिकेट/आईपीएल मैचों के अवैध प्रसारण और लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों सहित विभिन्न ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों’’ में शामिल थी।
धन शोधन का मामला मुंबई पुलिस साइबर सेल की प्राथमिकी से उपजा है, जो फेयरप्ले स्पोर्ट एलएलसी एवं अन्य के खिलाफ 100 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान पहुंचाने के आरोप में वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज की गई थी। ईडी ने कहा था कि जांच से पता चला है कि कृष लक्ष्मीचंद शाह अपने सहायकों की मदद से दुबई से फेयरप्ले का संचालन करता है । इनमें चिराग एवं चिंतन के अलावा सिद्धांत शंकरन अय्यर ऊर्फ जॉय पाल शामिल हैं। अय्यर फेयरप्ले के आर्थिक मामलों को संभालता है। इस मामले में ईडी पहले ही 331 करोड़ रुपये की संपत्ति संबद्ध कर चुकी है।
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
