गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मुकदमे के लिए राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत मुकदमा चलाने के लिए राष्ट्रपति से सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय से मिले दस्तावेजों के आधार पर श्री जैन के विरूद्ध इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए प्रयाप्त साक्ष्य मिले हैं। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी का अनुरोध किया गया है। सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि श्री जैन के खिलाफ किस मामले में मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मांगी गयी है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
