महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार 10 की मृत्यु 19 घायल
कोरबा, शनिवार, 15 फ़रवरी 2025। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बोलेरो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जा रही थी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी कोरबा जिले के थे और श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। पूरी बोलेरो पिचक गई। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
