नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा : मान
चंडीगढ़, रविवार, 16 फ़रवरी 2025। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मची भगदड़ के दौरान हुई यात्रियों की मौत दुःख व्यक्त करते हुए इसे रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा बताया है। भगवंत मान ने रविवार को सोशल मीडिया ''एक्स'' पर एक संदेश में कहा, ''नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ के दौरान यात्रियों की मौत की दुखद खबर मिली। दुखद घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। यह हादसा रेलवे मंत्रालय की लापरवाही का नतीजा है। अफसोस की बात है कि देश की राजधानी में लोगों की कीमती जान की कोई परवाह नहीं की जा रही।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
